अमनिया पंचायत में जनसमस्या निवारण शिविर, मौके पर हुआ समस्याओं का समाधान

अमानिया पंचायत में जनसमस्या निवारण शिविर, मौके पर हुआ समस्याओं का समाधान

“सुशासन तिहार 2026” के तहत ग्रामीणों को मिला राहत, कई आवेदनों का त्वरित निराकरण नेउर कबीरधाम जिले के पंडरिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत अमनिया में “सुशासन तिहार 2026” के तहत जनसमस्या निवारण शिविर का सफल आयोजन किया गया। “सुशासन की सरकार – जनसंवाद से संपूर्ण समाधान” थीम पर आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं, जिनका मौके पर ही निराकरण किया गया।

प्रदेश के मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार 1 मई से 10 जून 2026 तक चलाए जा रहे इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य शासन की योजनाओं को सीधे आम जनता तक पहुंचाना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। इसी क्रम में आयोजित इस शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी गई और प्राप्त आवेदनों पर तत्काल कार्रवाई की गई।कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, जिला सदस्य दीपा पप्पू धुर्वे, विधायक प्रतिनिधि रामगोपाल ओटी, ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि, आवास मित्र सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।शिविर के दौरान राशन कार्ड, पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वास्थ्य सेवाएं, कृषि एवं राजस्व से संबंधित अनेक आवेदनों का मौके पर ही समाधान किया गया। ग्रामीणों ने शासन के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि पहली बार उनकी समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही संभव हो पाया है।

यह शिविर शासन और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ। प्रशासन का कहना है कि ऐसे आयोजनों से न केवल समस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है, बल्कि योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन भी सुनिश्चित हो रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?