सुशासन तिहार 2026: वार्ड 60 में 7 मई को विशेष शिविर, कई वार्डों के नागरिक होंगे लाभान्वित

सुशासन तिहार 2026: वार्ड 60 में 7 मई को विशेष शिविर, कई वार्डों के नागरिक होंगे लाभान्वित

दुर्ग, 06 मई। नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा राज्य शासन के निर्देशानुसार “सुशासन तिहार-2026” के अंतर्गत शहर में विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करते हुए शासकीय योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुंचाना है।इसी क्रम में गुरुवार, 07 मई 2026 को वार्ड क्रमांक 60 स्थित शासकीय प्राथमिक शाला, कातुलबोर्ड में विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा।

इस शिविर में वार्ड 14 से 24, 47, 58, 59 एवं 60 के नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा।नगर निगम द्वारा आयोजित ये शिविर 01 मई से 23 मई 2026 तक प्रतिदिन सुबह 09:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक विभिन्न वार्डों में लगाए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से शासन की योजनाओं में पारदर्शिता और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है।शिविर में नागरिकों को राशन कार्ड, श्रमिक कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पेंशन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आधार कार्ड एवं सूर्य योजना सहित विभिन्न शासकीय सेवाओं से संबंधित समस्याओं के समाधान की सुविधा प्रदान की जाएगी।

साथ ही, शिकायत एवं मांग संबंधी आवेदनों का भी मौके पर निराकरण किया जाएगा।नगर पालिक निगम दुर्ग ने सभी वार्डवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का त्वरित समाधान कराएं और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?