सड़क सुरक्षा के लिए जिला पंचायत में जागरूकता कार्यक्रम, अधिकारी-कर्मचारियों ने ली नियम पालन की शपथ

सड़क सुरक्षा के लिए जिला पंचायत में जागरूकता कार्यक्रम, अधिकारी-कर्मचारियों ने ली नियम पालन की शपथ

दुर्ग। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला पंचायत कार्यालय दुर्ग में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विजय बघेल ने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियम नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। यातायात नियमों का पालन कर अनेक सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।

सांसद विजय बघेल ने दुर्ग पुलिस द्वारा चलाए जा रहे हेलमेट जागरूकता अभियान और यातायात सुधार कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारी समाज के लिए प्रेरणास्रोत होते हैं। ऐसे में उन्हें स्वयं नियमों का पालन कर आम नागरिकों को भी जागरूक करना चाहिए।कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने तथा अपने परिवार और समाज को भी जागरूक करने का संकल्प लिया। इस दौरान निर्धारित गति सीमा का पालन करने और नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने के संबंध में भी जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में यातायात पुलिस दुर्ग एवं जिला पंचायत प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारियों की सक्रिय एवं सराहनीय भूमिका रही।दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें तथा हेलमेट और सीट बेल्ट का नियमित उपयोग कर सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?