दि एकलव्य आईसेक्ट प्रशिक्षण संस्थान के खिलाफ़ अभाविप का प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

दि एकलव्य आईसेक्ट प्रशिक्षण संस्थान के खिलाफ़ अभाविप का प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

बैकुंठपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की बैकुंठपुर इकाई ने दि एकलव्य आईसेक्ट प्रशिक्षण संस्थान, भट्टी पारा, बैकुंठपुर के खिलाफ़ गंभीर आरोप लगाते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। संगठन ने संस्थान पर विद्यार्थियों के साथ कथित अनियमितता और आर्थिक शोषण करने का आरोप लगाया है तथा मामले में त्वरित और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

अभाविप द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि सत्र 2024 में करीब 65 विद्यार्थियों से परीक्षा एवं प्रशिक्षण के नाम पर प्रति विद्यार्थी लगभग 20,000 रुपये की राशि ली गई। वहीं सत्र 2025 के लिए लगभग 30 विद्यार्थियों से 10,000 से 15,000 रुपये तक वसूले गए। आरोप है कि राशि लेने के बावजूद अब तक विद्यार्थियों की परीक्षा नहीं कराई गई है और न ही उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किए गए हैं।विद्यार्थियों का कहना है कि इस लापरवाही से उनके भविष्य पर गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है, जिससे उनमें आक्रोश व्याप्त है।

अभाविप ने इसे शिक्षा के नाम पर धोखाधड़ी और विद्यार्थियों के अधिकारों का उल्लंघन बताया है।नगर मंत्री नीरज राजवाड़े के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में प्रशासन से मांग की गई है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी संस्था प्रबंधन पर कड़ी कार्रवाई की जाए और विद्यार्थियों से ली गई राशि वापस दिलाई जाए।अभाविप ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन चरणबद्ध और उग्र आंदोलन करेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

इस दौरान आकांक्षा साहू, आयुषी साहू सहित अभाविप के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने एक स्वर में विद्यार्थियों को न्याय दिलाने की मांग की।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?