छत्तीसगढ़ आईटीआई कर्मचारी अधिकारी संघ के संभाग व जिला अध्यक्षों का निर्वाचन संपन्न

छत्तीसगढ़ आईटीआई कर्मचारी अधिकारी संघ के संभाग व जिला अध्यक्षों का निर्वाचन संपन्न

भिलाई। छत्तीसगढ़ आईटीआई कर्मचारी अधिकारी संघ द्वारा संभाग एवं जिला अध्यक्षों का निर्वाचन 26 अप्रैल 2026 को आईटीआई भिलाई परिसर में संपन्न हुआ। यह निर्वाचन प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी विजय लहरे (महामंत्री, छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ) तथा सहायक निर्वाचन अधिकारी जयंत साहू (संभागीय अध्यक्ष, आईटीआई रायपुर) के निर्देशन में आयोजित की गई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संतोष वर्मा (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, आईटीआई कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन एवं महामंत्री, छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ) उपस्थित रहे।

इसके साथ ही हरि शर्मा (उप प्रांताध्यक्ष, शिक्षक संघ छत्तीसगढ़), भानु प्रताप यादव (जिला अध्यक्ष, तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ दुर्ग), शिवदयाल घृतलहरे (सचिव), धर्मेंद्र देशमुख (कार्यालय सचिव) एवं प्राचार्य महिला आईटीआई पुलगांव गोरख प्रसाद की विशेष उपस्थिति रही।निर्वाचन में विभिन्न जिलों के अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए। इनमें दुर्ग से जुबेल लकड़ा, बालोद से शेखर साहू, राजनांदगांव से विजय कुमार सिंह, बेमेतरा से श्रीमती आशा मारकंडे, छुईखदान-गंडई-खैरागढ़ से गौकरण, अंबागढ़ चौकी से शशिकांत तथा कबीरधाम से गोलचंद बंजारे शामिल हैं।

वहीं दुर्ग संभाग अध्यक्ष के रूप में चंद्रकांत साहू निर्विरोध निर्वाचित हुए।कार्यक्रम का सफल संचालन हितेंद्र साहू एवं केवल वर्मा (संभागीय प्रचार सचिव) द्वारा किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में आईटीआई कर्मचारी उपस्थित रहे और नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी गई।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?