लायंस क्लब ऑफ दुर्ग सिटी ने सेवा सप्ताह के तहत किया रक्तदान और नवजात शिशुओं की माताओं को किट वितरण

लायंस क्लब ऑफ दुर्ग सिटी ने सेवा सप्ताह के तहत किया रक्तदान और नवजात शिशुओं की माताओं को किट वितरण

दुर्ग। लायंस क्लब इंटरनेशनल के अंतर्गत लायंस क्लब ऑफ दुर्ग सिटी द्वारा सेवा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। सेवा एवं रचनात्मक गतिविधियों की कड़ी में सेवा सप्ताह के प्रथम दिवस जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान किया गया।क्लब सदस्यों ने “रक्तदान—जीवनदान” की भावना को आत्मसात करते हुए रक्तदान किया।

इस अवसर पर रक्तदान के महत्व को रेखांकित करते हुए बताया गया कि चिकित्सा विज्ञान के अनुसार रक्त का निर्माण किसी कारखाने में नहीं किया जा सकता, इसलिए जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान अत्यंत महत्वपूर्ण मानवीय सेवा है।सेवा सप्ताह के तहत क्लब के सदस्यों द्वारा जिला चिकित्सालय के मातृत्व एवं शिशु विभाग में 30 नवजात शिशुओं की माताओं को शिशुओं के उपयोग के लिए निर्धारित उपयोगी किट भी उपलब्ध कराई गई। इस पहल की माताओं एवं उपस्थित लोगों ने सराहना करते हुए इसे मानवीय संवेदना और सेवा भावना से जुड़ा सराहनीय कार्य बताया।

कार्यक्रम में जोन चेयरपर्सन लायन एमजेएफ आकांक्षा मिश्रा, सेवा सप्ताह प्रभारी महमूद हिरानी, लायन एमजेएफ अनिता तिवारी, अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, सचिव स्नेहलता साहू, कोषाध्यक्ष विनोद परमार, प्रोजेक्ट डायरेक्टर ज्ञानचंद पाटनी, अमर सिंह गुप्ता, हरमीत भाटिया, सुरेंद्र पाल दुलाई, ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति की अध्यक्ष सीताराम ठाकुर, सचिव एवं जीवन दीप समिति के आजीवन सदस्य दिलीप ठाकुर सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में डॉ. चुरेंद्र ने भी विशेष रूप से अपनी गरिमामय उपस्थिति प्रदान की। क्लब पदाधिकारियों ने बताया कि सेवा सप्ताह के दौरान आगे भी विभिन्न सेवा एवं रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?