छत्तीसगढ़ कलार समाज दुर्ग मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण संपन्न

छत्तीसगढ़ कलार समाज दुर्ग मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण संपन्न

दुर्ग। छत्तीसगढ़ कलार समाज दुर्ग मंडल के नवनिर्वाचित एवं मनोनीत पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को जलाराम भवन, सिविल लाइन दुर्ग में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ कलार समाज के प्रांताध्यक्ष युवराज सिन्हा एवं दुर्ग लोकसभा सांसद Vijay Baghel मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।गौरतलब है कि दुर्ग मंडल का निर्वाचन 15 मार्च 2025 को गंजमंडी दुर्गा धाम, गंजपारा दुर्ग में संपन्न हुआ था।

समारोह में निर्वाचन अधिकारी छबि गजेंद्र द्वारा नवनिर्वाचित मंडलेश्वर शिवसागर सिन्हा, सचिव हीरालाल सिन्हा, कोषाध्यक्ष विष्णु प्रसाद सिन्हा सहित महिला मंच, युवा मंच एवं अन्य मनोनीत पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई तथा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।महिला मंच में लक्ष्मी सिन्हा को अध्यक्ष, गीता सिन्हा को सचिव एवं हेमलता सिन्हा को कोषाध्यक्ष पद की शपथ दिलाई गई। वहीं युवा मंच में परमेश्वर सिन्हा सोनू को अध्यक्ष, बिरेन्द्र सिन्हा को सचिव तथा सुंदर सिन्हा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।कार्यक्रम में प्रांतीय एवं जिला स्तर के अनेक पदाधिकारी, संरक्षक, मंडलेश्वर, सामाजिक कार्यकर्ता एवं समाज के वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।कार्यक्रम के अंत में दुर्ग मंडल सचिव हीरा सिन्हा ने उपस्थित अतिथियों एवं समाजजनों का आभार व्यक्त किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?