35 वर्षों से निरंतर सेवा का संकल्प निभा रही श्री सत्य साईं सेवा समिति
दुर्ग। श्री सत्य साईं सेवा समिति के साईं भक्तों द्वारा स्वामी के दिव्य सिद्धांत “मानव सेवा ही माधव सेवा” को आत्मसात करते हुए जिला चिकित्सालय के शिशु वार्ड में सेवा कार्य संपादित किया गया। इस दौरान समिति के सदस्यों ने भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से संपर्क कर उनका हालचाल जाना तथा आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।सेवा कार्य के अंतर्गत मरीजों को ब्रेड, बिस्किट एवं अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई। आवश्यकता पड़ने पर अनुपलब्ध दवाइयों की व्यवस्था भी समिति द्वारा की जाती है। वर्ष में दो बार समिति द्वारा “महा नारायण सेवा” का भी आयोजन किया जाता है।
इस सेवा अवसर पर समिति के आर.के. तिवारी, हरिश्चंद ठाकुर, दिलीप ठाकुर, सुंदर बंसल, वेद नारायण यदु, संजय गणवीर, संजय कानखोजे, के.आर. ध्रुव, महेश कुंभारे एवं प्रदीप शर्मा उपस्थित रहे।समिति ने बताया कि पिछले 35 वर्षों से यह सकारात्मक एवं रचनात्मक सेवा कार्य प्रत्येक माह के रविवार को प्रातः 9:30 बजे नियमित रूप से किया जा रहा है। समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए जिला चिकित्सालय द्वारा श्री सत्य साईं सेवा समिति को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया जा चुका है।
समिति के सदस्यों ने कहा कि मानवता की सेवा ही सच्ची ईश्वर सेवा है और इसी भावना के साथ संगठन निरंतर समाजहित में कार्य करता रहेगा।
