नवीन विधानसभा भवन में गांधी-शास्त्री जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित

रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ नवीन विधानसभा भवन, अटल नगर, नवा रायपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विधानसभा सचिव श्री दिनेश शर्मा ने सेंट्रल हॉल में स्थापित महात्मा गांधी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर भी पुष्पांजलि अर्पित की।कार्यक्रम के दौरान प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।
विधानसभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को स्मरण किया।इस अवसर पर सचिवालय के श्री अनुराग सिंह, श्री कुंदन चौहान, श्री लक्ष्मीकांत सेन, श्री राजेश चौहान, श्री रामकुमार यादव एवं अन्य साथियों ने महात्मा गांधी के प्रसिद्ध भजन “वैष्णव जन तो तेने कहिए” एवं “रघुपति राघव राजा राम” का सामूहिक गायन किया।
