भाजपा मरोदा-पुरैना मंडल की कार्यसमिति बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और बूथ सशक्तिकरण पर जोरभारतीय जनता पार्टी के मरोदा-पुरैना मंडल की मासिक कार्यसमिति बैठक वार्ड क्रमांक-13 स्थित माँ कल्याणी शीतला मंदिर परिसर में संपन्न हुई। बैठक में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण एवं आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक एवं मंडल प्रभारी दिनेश देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं जिला मंत्री शैलेन्द्र शेंडे की विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजू राकेश जंघेल ने की।बैठक को संबोधित करते हुए मंडल प्रभारी दिनेश देवांगन ने पश्चिम बंगाल, असम एवं पांडिचेरी में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं के अथक संघर्ष, परिश्रम तथा प्रधानमंत्री Narendra Modi और केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah की दूरदर्शी रणनीति का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल जैसे विषम राजनीतिक वातावरण में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगातार संघर्ष करते हुए संगठन को मजबूत बनाया और राष्ट्रवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया।
