नगर निगम दुर्ग की बजट सामान्य सभा आज, शहर के विकास पर होगी अहम चर्चा
दुर्ग, 17 मार्च। नगर पालिक निगम दुर्ग की बजट सामान्य सभा की महत्वपूर्ण बैठक आज श्रद्धेय मोतीलाल वोरा सभागार में आयोजित की जाएगी। बैठक प्रातः 11:00 बजे से शुरू होगी, जिसमें शहर के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।बैठक की अध्यक्षता नगर निगम सभापति श्याम शर्मा करेंगे। इस दौरान महापौर श्रीमती अलका बाघमार, एमआईसी सदस्यगण, सभी पार्षद, साथ ही निगम के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 11:30 बजे से प्रश्नकाल शुरू होगा, जिसमें पार्षदगण अपने-अपने वार्ड से जुड़े विकास कार्यों, समस्याओं और जनहित के मुद्दों को सदन के सामने रखेंगे तथा सुझाव भी देंगे।इस बैठक में नगर निगम के वार्षिक बजट पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया जाएगा, जिसे शहर के विकास की दिशा तय करने वाला महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
नगर निगम प्रशासन ने सामान्य सभा के सुचारु संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं, ताकि बैठक व्यवस्थित और प्रभावी ढंग से संपन्न हो सके।
