सीएम विष्णु देव साय का हेलीकॉप्टर अचानक कुई-कुकदुर में हुआ लैंड सुशासन तिहार के तीसरे दिन लिया जमीनी हालात का जायजा
कवर्धा. प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सुशासन तिहार के तीसरे दिन अचानक कबीरधाम जिले के कुई-कुकदुर पहुंचे, जहां उनका हेलीकॉप्टर अप्रत्याशित रूप से लैंड हुआ। सीएम के इस दौरे को लेकर प्रशासन और ग्रामीणों में हलचल तेज हो गई। पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने की सीएम का स्वागत, बंगाल चुनाव के नतीजे को लेकर भावना बोहरा ने सीएम विष्णु देव साय को दी जानकारी है, सीएम की अचानक कुई कुकदूर पहुंचने पर भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात है जिले के कलेक्टर,एसपी, DFO सहित आला अधिकारी मौके पर मौजूद है ।
मुख्यमंत्री सबसे पहले प्रधानमंत्री आवास योजना के एक हितग्राही के घर पहुंचकर उनसे सीधा संवाद किए और योजनाओं की जमीनी स्थिति का फीडबैक लिए इसके बाद वे कमराखोल गांव में आम के पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधे चर्चा किएइस दौरान सीएम ग्रामीणों की समस्याएं सुनें और प्रदेश व केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दिए साथ ही अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जा सकते हैं कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।
सीएम का यह अचानक दौरा प्रशासनिक व्यवस्था की हकीकत जानने और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है
