वनांचल ग्राम भैंसाओदार में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास, मल्लखंब टीम की प्रस्तुति बनी आकर्षण

वनांचल ग्राम भैंसाओदार में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास, मल्लखंब टीम की प्रस्तुति बनी आकर्षण

पंडरिया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पंडरिया विधानसभा के वनांचल ग्राम भैंसाओदार (कुकदुर) में सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया और योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संदेश दिया।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बस्तर के सुदूर अबूझमाड़ क्षेत्र से निकलकर राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मल्लखंब योग को नई पहचान दिलाने वाली तथा इंडिया गॉट टैलेंट की विजेता अबूझमाड़ मल्लखंब टीम की विशेष प्रस्तुति रही।

टीम ने अपने हैरतअंगेज प्रदर्शन से उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा गया कि योग आज केवल भारत की सांस्कृतिक धरोहर नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के स्वास्थ्य और कल्याण का प्रभावी माध्यम बन चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों और दूरदर्शी नेतृत्व के कारण भारतीय योग परंपरा को वैश्विक पहचान मिली है और आज विश्व के अनेक देश योग को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बना रहे हैं।आयोजकों ने पंडरिया विधानसभा के प्रत्येक नागरिक से योग को नियमित दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वस्थ समाज और समृद्ध पंडरिया के निर्माण में सभी की भागीदारी आवश्यक है।

युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठजनों से नियमित योगाभ्यास कर स्वस्थ भारत के निर्माण में योगदान देने की अपील भी की गई।कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?