संकुल शैक्षिक समन्वयक संघ पंडरिया द्वारा विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन

पंडरिया। संकुल शैक्षिक समन्वयक संघ पंडरिया की सौजन्यता से वर्ष 2026 का विदाई एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय पंडरिया में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माता सरस्वती के चित्र पर पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।इस अवसर पर सेवानिवृत्त प्रधान पाठक एवं सीएसी शिक्षक संघ के संरक्षक श्री रामानुज सिंह ठाकुर का भावभीना सम्मान किया गया।
साथ ही प्रधान पाठक श्री संतोष सोनी एवं नवपदस्थ प्राचार्यों — श्री दीपक ठाकुर, श्री बैजनाथ चंद्राकर, श्री के.के. गुप्ता तथा श्री मुकेश ठाकुर — का भी सम्मान समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों एवं अधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए शिक्षा क्षेत्र में सेवाओं, अनुभवों और योगदानों को साझा किया। वक्ताओं ने शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में शिक्षकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए सम्मानित अतिथियों के कार्यकाल की सराहना की।
समारोह में सीएसी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष श्री एस.पी. डड़सेना, श्री ईश्वर तिवारी, श्री कन्हैया चंद्राकर, श्री राजेंद्र खांडे, श्री भागीरथी चंद्राकर, श्री उत्तम लॉयल, श्री काशीराम गोयल, श्री मनराखान धुर्वे, श्री जनक तिलगाम, श्री अशोक पाण्डेय, श्री नारायण कुंभकार, श्री कमल सोनी, श्री रामचंद्र चंद्रवंशी, श्री गेंदालाल साहू, श्री होरीलाल गबेल, श्री राममुरारी यादव (बीआरसीसी) सहित विकासखंड पंडरिया के समस्त सीएसी सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन एवं समापन सभी शिक्षकों और पदाधिकारियों के सहयोग एवं मार्गदर्शन में सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
